Top News

GARIYABAND BREKING: चंद मिनट की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, नदी में कूदने से पहले युवक को 112 टीम ने बचाया

मालगांव पुलिया के पास नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था युवक, सूचना मिलते ही 6 किमी दूर से मौके पर पहुंची डायल-112 टीम


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_मालगांव पुलिया के पास एक युवक द्वारा नदी में कूदने की बात कहते हुए छलांग लगाने की तैयारी किए जाने की सूचना पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली सूचना और पुलिस टीम की तत्परता से एक संभावित अनहोनी टल गई।

इसी दौरान भागुराम निषाद की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना समय गंवाए करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर टीम ने देखा कि एक युवक पुलिया के पास नदी में कूदने की तैयारी की स्थिति में था। बताया गया कि युवक ने अपने कपड़े उतार दिए थे और नदी में कूदने की बात कह रहा था। स्थिति को देखते हुए डायल-112 टीम ने तत्काल युवक को समझाने का प्रयास किया और सुरक्षित तरीके से उसे पुलिया की ओर खींचकर बाहर निकाला।

इसके बाद युवक को कपड़े पहनाए गए और उससे उसके घर की जानकारी ली गई। युवक ने अपना पता ग्राम भिलाई तथा पिता का नाम दुखुराम बताया। टीम युवक को उसके घर लेकर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए युवक को उनके सुपुर्द किया।

समय पर सूचना ने टाली संभावित अनहोनी

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि घटना की सूचना समय रहते डायल-112 तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस कार्रवाई में आरक्षक 515 कृष्ण कुमार राय एवं चालक भानु प्रताप ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, घटना की सूचना समय पर देने वाले भागुराम निषाद की तत्परता भी अहम रही। समय पर मिली सूचना और तत्काल पहुंची डायल-112 टीम की कार्रवाई के चलते युवक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सका।

Previous Post Next Post