गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_ जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा पुलिस विभाग के 28 कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में विभिन्न थानों, चौकियों, रिजर्व केंद्र और विशेष टीमों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी आर-507 कुबेर लाल को थाना अमलीपदर से थाना गरियाबंद, प्रभारी आर-455 तुलसी राम निषाद को थाना राजिम से थाना अमलीपदर तथा प्रभारी आर-27 जितेंद्र कुमार साहू को थाना राजिम से थाना अमलीपदर भेजा गया है। वहीं प्रभारी आर-117 गोपालचंद कोसरे को थाना मैनपुर से थाना देवभोग पदस्थ किया गया है।
इसी तरह प्रभारी आर-19 मो. सुल्तान को रिजर्व केंद्र गरियाबंद से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप धवलपुर, जबकि प्रभारी आर-243 दुकेश्वर साहू को थाना छुरा से रिजर्व केंद्र गरियाबंद भेजा गया है। आर-120 मोती राम को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप ओड़ से थाना राजिम, आर-232 होरी लाल को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप ओड़ से थाना पांडुका तथा आर-522 प्रियांशु नागवंशी को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप छिंदोला से थाना गरियाबंद पदस्थ किया गया है।
आर-541 नागेंद्र कुमार कंवर को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप छिंदोला से चौकी बिन्द्रानवागढ़, जबकि आर-660 लुकेश्वर पटेल को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप कुल्हाड़ीघाट से थाना मैनपुर संबद्ध डायल-112 में भेजा गया है। आर-514 भारद्वाज देशलहरे को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप कुल्हाड़ीघाट से रिजर्व केंद्र गरियाबंद तथा आर-560 मनोहर लाल यादव को थाना मैनपुर संबद्ध कैंप धवलपुर से रिजर्व केंद्र गरियाबंद पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा आर-689 विमल लकड़ा और आर-638 परमेश्वर नेताम को थाना मैनपुर से रिजर्व केंद्र गरियाबंद भेजा गया है। वहीं आर-154 सतीश गिरी गोरगामी को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध स्पेशल टीम से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप दर्रीपारा, जबकि आर-454 सुशील पाठक को रिजर्व केंद्र गरियाबंद से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप दर्रीपारा भेजा गया है।
आर-361 कादर अली को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध स्पेशल टीम से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप ओड़ और आर-699 आजान बेग को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध स्पेशल टीम से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप छिंदोला भेजा गया है।
दूसरे आदेश पृष्ठ में आर-595 कुलेश कुमार प्रजापति को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध स्पेशल टीम से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप धवलपुर, आर-708 देवेंद्र कुमार सोनवानी को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध स्पेशल टीम से थाना मैनपुर संबद्ध कैंप धवलपुर, जबकि आर-168 गंगाधर सिन्हा को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध स्पेशल टीम से थाना मैनपुर संबद्ध चेकपोस्ट झरियाबाहरा पदस्थ किया गया है।
आर-238 मनोज कुमार खुंटे को थाना गरियाबंद से थाना मैनपुर संबद्ध चेकपोस्ट झरियाबाहरा तथा आर-672 भूपेंद्र साहू को थाना राजिम से थाना मैनपुर संबद्ध चेकपोस्ट झरियाबाहरा भेजा गया है। आर-315 योगेश सिंह को रिजर्व केंद्र गरियाबंद संबद्ध एमटी शाखा से थाना शोभा वाहन चालक कार्य के लिए, जबकि आर-586 कुंदन कुमार जगने को रिजर्व केंद्र गरियाबंद वाहन चालक कार्य से थाना अमलीपदर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में आर-470 मिथिलेश नागेश को थाना शोभा से थाना गरियाबंद वाहन चालक कार्य तथा आर-477 भूपेंद्र कुमार सोनवानी को एसडीओपी कार्यालय गरियाबंद से एसडीओपी कार्यालय मैनपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य के लिए पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन, समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, रिजर्व निरीक्षक सहित संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालन के लिए भेजी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की उपलब्धता और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



