Top News

ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र की सेवा ने जीता जनमानस का दिल, कार्यशैली की हर ओर हो रही प्रशंसा

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए स्थापना दिवस एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के आने के पूर्व ही आज से ही समाजहित से जोड़ दिया। अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ स्थल पर भव्य टेंट लगाकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए मीठा शरबत एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी।

भीषण गर्मी के बीच जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र स्वयं मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाते नजर आए। उनकी सक्रियता और सेवा भाव ने आमजन का दिल जीत लिया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही, जहां हर आने-जाने वाले को सम्मानपूर्वक शरबत पिलाया गया।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू तथा मीडिया प्रभारी रूपेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावी बना दिया। दोनों नेताओं ने भी सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए लोगों को शरबत वितरित किया और जिला अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान शोभाचंद पात्र ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस केवल संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक समानता और भाईचारे का मजबूत करने का संदेश दिया।

ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेंट के नीचे लगातार सेवा कार्य चलता रहा और लोगों ने इस पहल को “सच्ची जनसेवा” बताते हुए जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र की खुले दिल से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Previous Post Next Post