Top News

बूथ क्रमांक 226 घूमरगुड़ा में गूंजा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, राष्ट्रसेवा और संगठन समर्पण का लिया संकल्प

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला गरियाबंद अंतर्गत भाजपा मंडल देवभोग के बूथ क्रमांक 226, घूमरगुड़ा (गृह ग्राम) में कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं जेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में भारत माता, तथा के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण का संकल्प दोहराया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह और पार्टी के प्रति निष्ठा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ देवेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि यह दिवस केवल एक राजनीतिक दल का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि उन करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, तप और सेवा का प्रतीक है, जिन्होंने “राष्ट्र पहले” के संकल्प को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है।

उन्होंने बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि नमन करते हुए स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।

Previous Post Next Post