गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
अमलीपदर_भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है। इसमें अमलीपदर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय दुबे को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
संजय दुबे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। वे वर्ष 2001 से 2006 तक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित गरियाबंद के जिला अध्यक्ष रहे। इसके अलावा 2005 से 2009 तक गोहरापदर मंडल में आमंत्रित सदस्य, 2009 से 2012 तक किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, 2012 से 2015 तक एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक, 2016 से 2020 तक किसान मोर्चा जिला मंत्री तथा 2020 से 2025 तक सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे हैं।
प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर संजय दुबे ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अश्विनी अवस्थी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सहित जिले के कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।










