IMG-20251013-WA0049

धान तस्करों पर प्रशासन–पुलिस का डबल अटैक एसडीएम तुलसीदास मरकाम की सख्ती और गरियाबंद पुलिस की मुस्तैदी से 5 वाहनों से 1370 बोरी अवैध धान जप्त, कीमत 20 लाख से अधिक

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_धान खरीदी सत्र के दौरान अवैध धान परिवहन एवं तस्करी पर नकेल कसने प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम के निर्देशन में प्रशासनिक कार्रवाई और थाना देवभोग पुलिस की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच के चलते धान तस्करों पर करारा प्रहार हुआ है।

एसडीएम की कार्रवाई — दो ट्रकों से 810 बोरी धान जप्त

एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम के नेतृत्व में मदानग मुड़ा एवं धुरूवागुड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से कुल 810 बोरी धान पकड़ा गया। जब्त धान की अनुमानित कीमत 10.44 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि धान को बाहर से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर धान को थाना इंदागांव व थाना देवभोग की अभिरक्षा में रखा गया है,मामला मंडी अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस की सख्त निगरानी — उड़ीसा बॉर्डर से 560 बोरी धान जप्त

इसी क्रम में गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा–छत्तीसगढ़ बॉर्डर क्षेत्र में एक साथ की गई कार्रवाई में तीन वाहनों से 560 बोरी धान जप्त किया गया।

बंधियामाल बॉर्डर – ट्रक CG 08 L 3919 से 400 बोरी

पिटापारा बॉर्डर – 407 वाहन (बिना नंबर) से 100 बोरी

झिरीपानी बॉर्डर – ट्रैक्टर CG 23 H 0697 से 60 बोरी

तीनों मामलों में चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। धान व वाहनों को विधिवत जप्त कर थाना देवभोग में सुरक्षार्थ रखा गया है।

एक नजर में कार्रवाई

➡️ कुल जप्त धान – 1370 बोरी

➡️ कुल जप्त वाहन – 05

➡️ अनुमानित कीमत – 20 लाख रुपये से अधिक

 प्रशासन–पुलिस का स्पष्ट संदेश

प्रशासन और पुलिस ने साफ कर दिया है कि धान खरीदी सत्र में अवैध परिवहन, भंडारण या तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी अधिनियम एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।