गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_छत्तीसगढ़ शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत अवैध धान परिवहन और बिक्री के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस ने जिस तरह सख्त और लगातार कार्रवाई की है, वह पूरे जिले के लिए एक मिसाल बन गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी और त्वरित कार्रवाई से धान तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
31 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरणों में 1515 कट्टा धान जप्त
दिनांक 31.12.2025 को थाना देवभोग, अमलीपदर एवं इंदागांव पुलिस द्वारा अलग-अलग 06 प्रकरणों में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 1515 कट्टा (606 क्विंटल) धान, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 78 हजार 600 रुपये है, जप्त किया गया। इस दौरान 06 चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए।
ओडिशा बॉर्डर से तस्करी पर सख्त पहरा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित चेक पोस्टों में तैनात बल द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने त्वरित घेराबंदी कर अवैध धान से भरे ट्रक, मेटाडोर, ट्रैक्टर और बोलेरो पिकअप को मौके पर पकड़ा।
थाना देवभोग की कार्रवाई
ट्रक CG-08-L-3919 से 400 कट्टा
बिना नंबर मेटाडोर से 100 कट्टा
ट्रैक्टर CG-23-H-0697 से 60 कट्टा
➡️ कुल 560 कट्टा (224 क्विंटल) धान जप्त
थाना इंदागांव की कार्रवाई
ट्रक CG-04-J-8761 से 405 कट्टा
ट्रक CG-07-AU-2668 से 500 कट्टा
➡️ कुल 905 कट्टा (362 क्विंटल) धान जप्त
थाना अमलीपदर की कार्रवाई
बोलेरो पिकअप CG-11-A-3978 से 50 कट्टा धान जप्त
एक माह 22 दिन का रिकॉर्ड तोड़ अभियान
गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत एक माह 22 दिवस में चलाए गए विशेष अभियान के तहत —
56 प्रकरण दर्ज
52 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस धान जप्त
कुल 6778 कट्टा (2911.5 क्विंटल)
कुल अनुमानित कीमत 90 लाख 25 हजार 650 रुपये
पुलिस प्रशासन की सराहनीय तत्परता
बिना वैध दस्तावेज के धान परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए समस्त जप्त धान एवं वाहन संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किए गए हैं। पुलिस की इस निरंतर कार्रवाई से तस्करों में भय का माहौल है, वहीं ईमानदार किसानों और आम जनता ने प्रशासन की खुलकर प्रशंसा की है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।










