IMG-20251013-WA0049

ऑपरेशन निश्चय में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी 40 किलो गांजा के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 23.20 लाख की संपत्ति जब्त

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_रायपुर रेंज स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पाण्डुका पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए चार अंतर्राज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 40 किलो गांजा, एक चार पहिया वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

आईजी रायपुर रेंज के निर्देश पर चली सटीक कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में अवैध गांजा, हीरा एवं वन्य जीव तस्करी पर रोकथाम हेतु रेंज स्तरीय ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गरियाबंद पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

मुखबिर सूचना पर एनएच-130 पर नाकेबंदी

दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी पाण्डुका को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की हुंडई औरा कार में गांजा परिवहन कर गरियाबंद से राजिम की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एनएच-130 पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई।

कार की डिग्गी से मिला 40 किलो गांजा

चेकिंग के दौरान हुंडई औरा कार क्रमांक यूपी 64 एएम 4953 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से ब्राउन टेप में लिपटे 39 पैकेट गांजा बरामद किए गए। तौल करने पर कुल वजन 40 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है।

23.20 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने मौके से—

40 किलो गांजा (कीमत ₹20 लाख)

हुंडई औरा कार (कीमत ₹3 लाख)

04 मोबाइल फोन (कीमत ₹20 हजार) को जब्त करते हुए कुल ₹23,20,000 की संपत्ति पुलिस कब्जे में ली।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के विरुद्ध थाना पाण्डुका में धारा 20(बी)(ii)(C) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

पाण्डुका पुलिस व साइबर टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना पाण्डुका पुलिस एवं साइबर टीम की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ शुभम सिंह (22 वर्ष) – जिला सिंगरौली (म.प्र.)

(पूर्व में बलात्कार एवं मारपीट के अपराध दर्ज)

2️⃣ शिवमूरत सिंह (23 वर्ष) – जिला सिंगरौली (म.प्र.)

3️⃣ धर्मेन्द्र कुमार पनिका (35 वर्ष) – जिला सिंगरौली (म.प्र.)

4️⃣ मुकेश सिंह (30 वर्ष) – जिला सिंगरौली (म.प्र.)