देवभोग_जनपद पंचायत देवभोग के सभापति एवं जनसेवक देवेंद्र ठाकुर ने आज PS स्कूल घूमरगुड़ा में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की स्थिति देखकर जनसेवक ने कड़ी नाराज़गी जताई।
67 बच्चों की दर्ज संख्या—लेकिन शिक्षण व्यवस्था चरमराई हुई!
स्कूल में 67 विद्यार्थी दर्ज हैं, लेकिन कई कक्षाओं में पढ़ाई ठप मिली। समय पालन और उपस्थिति में गंभीर अनियमितता सामने आई। सबसे बड़ी बात_एक शिक्षक 3:30 बजे ही स्कूल छोड़कर चले गए, जबकि स्कूल समय पूरा नहीं हुआ था।
तीन शिक्षक लापरवाही में पाए गए
समय से पहले स्कूल छोड़कर चले गए सभी का शिक्षण कार्य कमजोर और उपस्थित रिकॉर्ड संदिग्ध पाया गया।
बच्चों पर पड़ रहा गंभीर असर
बच्चों ने बताया कि टीचरों के समय पर न आने से पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। कई दिनों से कक्षाएं पूरी तरह संचालित नहीं हो रही थीं। 67 बच्चों के भविष्य से समझौता, अभिभावकों में भी नाराज़गी।
जनप्रतिनिधि का सख्त बयान
जनसेवक देवेंद्र ठाकुर बोले_“जिनके हाथों में बच्चों का भविष्य है, वही अगर लापरवाह बनेंगे तो विकास कैसे होगा? ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”उन्होंने इस पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने और विभागीय जांच एवं कार्रवाई की मांग भी की।
समुदाय में नाराज़गी—शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
गांव के लोगों ने कहा कि पहले भी कई बार शिक्षकों की लापरवाही की शिकायतें हुई थीं,लेकिन आज के निरीक्षण में यह सब खुलकर सामने आ गया।
सुधार के लिए निर्देश
जनसेवक ने सुझाव दिया कि—
शिक्षकों के समय-पालन की डिजिटल मॉनिटरिंग हो,
स्कूल में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाए,
बच्चों की पढ़ाई की भरपाई के लिए रिमेडियल क्लासेस शुरू की जाएं।
देवेंद्र ठाकुर के इस औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है और आगे सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है।










