IMG-20251013-WA0049

गाड़ाघाट के पास दर्दनाक हादसा! देवभोग क्षेत्र के ख़ुटगांव निवासी के ग्रामीण हुए घायल

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे स्वयं के गाड़ी में दो आदमी आज दोपहर हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना गाड़ाघाट के आगे नहर के पास हुई, जब अचानक सड़क पर आई महिलाओं को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

महिलाओं को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने अचानक दो महिलाएं आ जाने से चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की,जिससे वाहन क्रमांक CG 23 L 9259 अनबैलेंस होकर सड़क के बीचों-बीच गिर गया। हादसे में दोनों सवारों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि बड़ी जनहानि टल गई।

घायलों की पहचान

वेद प्रधान, पिता जयधर प्रधान (35 वर्ष), निवासी खुटगांव,सुखचंद टांडी (40 वर्ष), निवासी हल्दी, ओडिशा दोनों दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे जब यह घटना घटी। हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ।

एंबुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

देवभोग क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे

बताया जा रहा है कि देवभोग क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसा इसके दो दिन पहले भी टिकरापारा के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ की अपील

सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रण में रखें,राहगीरों और पशुओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखें,और थकान या नींद की स्थिति में वाहन चलाने से बचें। आपकी सावधानी, कई ज़िंदगियाँ बचा सकती है।