IMG-20251013-WA0049

देवभोग में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जल संसाधन कार्यालय में प्रशासन व पार्षदों ने एक साथ लिया नशा छोड़ने का संकल्प

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_कलेक्टर गरियाबंद द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) के अंतर्गत आज अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उप-संभाग देवभोग कार्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

केंद्र सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 नवंबर 2025 को देशभर में मनाए जा रहे नशामुक्त भारत अंतर्राष्ट्रीय शपथ समारोह के क्रम में देवभोग के इस विभागीय कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता, ड्रग-फ्री इंडिया पर चर्चा, तथा युवाओं को सही दिशा देने के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई।इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए शासन-प्रशासन के साथ आम जन की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम का नेतृत्व एस.एन. सोनवानी, अनुविभागीय अधिकारी (जल संसाधन उप-संभाग देवभोग) द्वारा किया गया। इस अवसर पर लिलेश सिन्हा उप अभियंता,अमीन पटवारी पूर्णेन्द्र कुरै, तथा जनप्रतिनिधि सुशील यादव (पार्षद), कमलेश अवस्थी (पार्षद), खीर लक्ष्मी सिन्हा (पार्षद), महादेव यदु (पार्षद) और दुष्यंत दौरिया (पार्षद) भी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।