10 लाख 47 हजार 480 रुपये की अवैध सामग्री जप्त
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_जिले में नशे के अवैध व्यापार पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 47.958 किलो ग्राम गांजा, दो चारपहिया वाहन, चार मोबाइल एवं नकदी सहित कुल 10,47,480 रुपये की अवैध सामग्री जप्त की है।
पहली कार्रवाई – थाना छुरा पुलिस की सफलता
14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना छुरा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पीपराही मोड़ के पास घेराबंदी कर तवेरा वाहन CG 07 M 4128 को रोका। वाहन में बैठे दो व्यक्तियों—राजू रजक उर्फ झगऱ (45 वर्ष), निवासी दुर्दि लीप साहू (45 वर्ष), निवासी सुपेला, दुर्ग
की तलाशी लेने पर 38 पैकेट गांजा – 29.408 किलो (मूल्य 2,94,080 रुपये) बरामद हुआ। साथ ही तवेरा वाहन, दो मोबाइल और नकद रकम भी जप्त की गई। कुल जप्त मूल्य 5,49,480 रुपये रहा। दोनों आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा खरीदकर दुर्ग ले जाने की बात स्वीकार की।
दूसरी कार्रवाई – थाना फिंगेश्वर पुलिस की कार्यवाही
इसी दिन थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान सेंट्रो कार CG 04 B 0831 को रोका गया। कार में बैठे छम्मन साहू (32 वर्ष), निवासी रायपुर,किशन निषाद (43 वर्ष), निवासी भिलाई से पूछताछ और तलाशी में 31 पैकेट गांजा – 18.550 किलो (मूल्य 2,78,000 रुपये) बरामद हुआ। साथ ही चारपहिया वाहन और दो मोबाइल भी जप्त किए गए। कुल जप्त मूल्य 4,98,000 रुपये रहा। आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से दुर्ग भेजे जाने की बात बताई।
कुल जप्त सामग्री
गांजा – 47.958 किलो (मूल्य 5,72,080 रुपये),02 चार पहिया वाहन – 4,50,000 रुपये,04 मोबाइल – 24,200 रुपये,कुल जप्त मूल्य — 10,47,480 रुपये
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी और आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।










