गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_स्वामी आत्मानंद स्कूल, देवभोग में संचालित 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के 7 चयनित कैडेट्स को पहली बार आसमान में उड़ान भरने का सुनहरा अवसर मिला। बाल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की विशेष पहल के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीएम की मौजूदगी में मिला मौका
जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आयोजित फ्लाइंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर व फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू ने ग्रामीण क्षेत्र से चयनित एनसीसी कैडेट्स को माइक्रोलाइट विमान में उड़ान भराई।
देवभोग के 7 कैडेट्स हुए चयनित
एनसीसी ऑफिसर गणेश सोनी ने बताया कि देवभोग के जिन 7 कैडेट्स को उड़ान का अवसर मिला, वे हैं—रौनक देवांगन, खुशाल साहू, प्रशांत ध्रुव, गौरव कश्यप, चांदनी शर्मा, हंसिका अवस्थी और वैष्णवी ठाकुर।ये सभी कैडेट्स माइक्रोलाइट वायरस एस-डब्ल्यू 80 (Virus SW-80) विमान में बैठे और आसमान से फ्लाइंग की तकनीकी बारीकियों को समझा।
फ्लाइंग की तकनीकें सीखीं
कैडेट्स को उड़ान के दौरान,टेक ऑफ और लैंडिंग,सर्किट पैटर्न,बेस लेग, डाउनविंड,क्रॉसविंड लेग,आरपीएम प्रबंधनजैसी महत्वपूर्ण फ्लाइंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
संस्थान में खुशी की लहर
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों द्वारा हासिल की गई इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य गिरीश बेहरा ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि“यह अवसर छात्रों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा देगा।”














