IMG-20251013-WA0049

जिला स्तरीय रोजगार मेला 26 नवम्बर को गरियाबंद में 1500 से अधिक रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन बुधवार, 26 नवम्बर को वन विभाग के ऑक्शन हॉल, गरियाबंद में किया जाएगा।

तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में भर्ती

मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा 1,594 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उपलब्ध पद निम्नानुसार—

● सुरक्षा गार्ड / महिला सुरक्षा गार्ड

● सुपरवाइजर / मार्केटिंग सहायक सुपरवाइजर

● सुरक्षा सुपरवाइजर, टेंडर एजेंट

● मार्केटिंग मैनेजर, श्रमिक

● टेलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर

● फील्ड असिस्टेंट, फील्ड ऑफिसर

● कलेक्शन ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्यूटिव

● टीम मैनेजर, ग्राम पंचायत प्रोडक्ट एडवाइजर

● जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (महिला)

● स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक

● केयरटेकर, रसोइया, आया

● फायरमैन, फूड पैकेजिंग वर्कर

● ड्राइवर

प्रशिक्षण हेतु अवसर

वेल्डिंग, प्लंबिंग, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज,मल्टी फंक्शनल ऑफिस एसोसिएट, ड्रायवाल फॉल सीलिंग,ब्यूटी, ऑटोमोटिव टू-व्हीलर इत्यादि में प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध।

योग्यता

8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, MBA, PGDCA, डिप्लोमा आदि योग्यताधारी आवेदक रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

समय व आवश्यक दस्तावेज

आवेदक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपस्थित हों।

साथ में लाएँ—

02 पासपोर्ट साइज फोटो मूल एवं छायाप्रति सहित समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र

संपर्क सूत्र अधिक जानकारी हेतु—

☎ कार्यालयीन दूरभाष: 07706-241269

📱 मोबाइल नंबर: 93295-59607