IMG-20251013-WA0049

मैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार — 06 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मैनपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 06 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर 2025 को मैनपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड मैनपुर के पास पीट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताये गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम सिद्वेष्वर नायक (37 वर्ष), निवासी अमपानी थाना अंबापानी जिला कालाहांडी, ओडिशा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 06 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर ही गांजा को समक्ष गवाहों के जप्त करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

सिद्वेष्वर नायक, पिता देवाकर नायक, उम्र 37 वर्षनिवासी – अमपानी, थाना अंबापानी, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

जप्त सामग्री

06.500 किलो अवैध गांजा,अनुमानित कीमत – ₹3,25,000