गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
अमलीपदर/देवभोग–ओडिशा सीमा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध रूप से धान ला रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।
तहसीलदार भोई ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार धान की अवैध आवक की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ की मंडियों में खपाया न जा सके।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धान खरीदी सीजन के पूर्व कुछ व्यापारी व बिचौलिए ओडिशा से सस्ता धान लाकर छत्तीसगढ़ के समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश में लगे हैं। प्रशासनिक टीमों द्वारा ऐसे अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और किसानों में भी संतोष की भावना देखी जा रही है कि प्रशासन अवैध कारोबार पर सख्त रुख अपनाए हुए है।









