IMG-20251013-WA0049

छुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के दो अलग-अलग मामलों में कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद - गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को  नषे के विरूद्ध नया सवेरा अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नषीली पदार्थो के खरीदी बिक्री पर रोक लगाने हेतु कड़े निर्देष दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर सक्रिय किया गया था। थाना छुरा स्टाफ के द्वारा धरपकड की कार्यवाही करते हुये दो अलग अलग प्रकरणो में अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री कर अवैध धन अर्जित करने वाले चार आरोपी क्रमषः 01) दिलीप कमार पिता स्व0 रामायण कमार उम्र 25 वर्ष साकिन कमार डेरा बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0 02) यशवंत गोड पिता गजानंद गोड उम्र 36 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0 03) हेमंत कुमार कमार पिता स्व0 रामायण कमार उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0 04) राजकुमार सोरी पिता स्व0 सोनउ राम सोरी उम्र 40 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0 के विरूद्ध पार्याप्त साक्ष्य पाये जाने से अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में दो अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों के कब्जे से कुल 150 लीटर  अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 30,000 रूपया जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में थाना स्टाफ छुरा की सहारनीय योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपी -

01. दिलीप कमार पिता स्व0 रामायण कमार उम्र 25 वर्ष साकिन कमार डेरा बम्हनी थाना छुरा,

जिला गरियाबंद छ0ग0

02. यशवंत गोड पिता गजानंद गोड उम्र 36 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0

03. हेमंत कुमार कमार पिता स्व0 रामायण कमार उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बम्हनी थाना छुरा,

जिला गरियाबंद छ0ग0

04. राजकुमार सोरी पिता स्व0 सोनउ राम सोरी उम्र 40 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा,

जिला गरियाबंद छ0ग0

 जप्ती -

▶️ 07 नग पीला रंग की पन्द्रह पन्द्रह लीटर क्षमता वाली प्रत्येक प्लास्टिक जरकीन में 15 - 15 लीटर हाथ भटटी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 105 बल्क लीटर कीमती 21000 रूपये।

▶️ 03 नग पीला रंग की पन्द्रह पन्द्रह लीटर क्षमता वाली प्रत्येक प्लास्टिक जरकीन में 15 - 15 लीटर हाथ भटटी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 45 बल्क लीटर कीमती 9000 रूपये।