IMG-20251013-WA0049

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नव प्रवेशी छात्राओं का मुंह मीठा करा कर किया स्वागत


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग _ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नव प्रवेशी छात्राओं का मुंह मीठा करा कर किया स्वागत।

     आज कस्तूरबा बालिका आवासीय छात्रावास में प्रवेश उत्सव धूम धाम से मनाया गया। 32 नव प्रवेशी छात्राओं को सीएससी सुरेश  नारायण शुक्ला,

 संस्था प्रमुख उषा वैष्णव,शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद यादव ने  पहले तिलक लगाया फिर मुंह मीठा करा कर उन्हें प्रवेश दिलाया। सभी नव प्रवेशी छात्राओं की गणवेश ,ब्लेजर,ट्रैक शूट के अलावा पाठ्य पुस्तक भी भेंट किया गया।