IMG-20251013-WA0049

देवभोग में कांग्रेस को तगड़ा झटका — 31 कांग्रेसी दिग्गज भाजपा में शामिल देखिए नाम कौन कौन हुए शामिल


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक की राजनीति में उस समय ज़बरदस्त हलचल मच गई जब कांग्रेस पार्टी के 31 से अधिक दिग्गज नेताओं ने सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। यह बड़ी राजनीतिक हलचल आगामी नगर पंचायत चुनावों से ठीक पहले हुई है और इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व जिला कांग्रेस मंत्री, कई पूर्व सरपंच, पंच और बूथ स्तर के अनुभवी कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने शनिवार को गरियाबंद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य सदस्यता समारोह में पार्टी की सदस्यता ली।

यह ऐतिहासिक प्रवेश कार्यक्रम भाजपा देवभोग मंडल महामंत्री अनीता उपाध्याय के नेतृत्व और प्रतिमा अर्जुन सोनी पार्षद,देवकी महेश्वर यदु पार्षद प्रयासों से संपन्न हुआ।

देखिए नाम की सूची 

श्याम लाल सोनी (पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवभोग),सूरज शर्मा (पूर्व जिला मंत्री गरियाबंद),बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष देवभोग),परमानंद यदु(पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डोहल),राजेंद्र सोनी(पूर्व पंच ग्राम पंचायत देवभोग),ओम प्रकाश ठाकुर,ललित यदु,नरेंद्र सोनी,लक्ष्मण सोनी,जयराम यदु,छबि राम मांझी,कुलेश्वर यदु

महिलाएं भी सम्मिलित हुई 

सिरवाली यदु,हीराबाई यदु,बेलमतीमाझी,सुजाता यदु,उर्मिलामाझी,कुंतुला यदु,तिरोबाई यदु,रुकमणि यदु,प्रेमलता यदु,वसुला माझी,नमिता सोनी,नीलेन्द्री सोनी,जनकसुता सोनी,कालेन्द्री सोनी,जीरा बाई सिन्हा,जयंती माझी,सवेत्रि सिन्हा,सुखी निषाद,मालती निषाद।