IMG-20251013-WA0049

CG NEWS– गौवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर पकड़ा 33 मवेशी, 3 तस्कर गिरफ्तार…..

CG NEWS– गौवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर पकड़ा 33 मवेशी, 3 तस्कर गिरफ्तार…..

गजानंद कश्यप गरियाबंद
देवभोग_गौवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गौ तस्करी की सूचना पर कार्यवाही कर लगभग 33 गौवंश पशुओं को जब्त किया गया। गौवंश पशुओं को भूखे प्यासे मारपीट करते हुए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैदल गौ तस्करी के लिए ले जाने की सूचना विश्व हिंदू परिषद ने देवभोग थाना पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पकड़ा गया।

प्रकरण में 33 गौवंश पशुओं को गौ तस्करों से मुक्त कराकर लाटापारा के गोठान में उसे अभी रखा गया है। 33 गौवंश पशुओं को गौ तस्कर करते तीन लोग सिंधु राम,मानसिंह,सुरेश शामिल है।

पुलिस ने तस्करों के 33 गौवंश पशुओं की जब्ती बनाई

पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया,तस्करों की 33 गौवंश पशुओं को विकास उपाध्याय,अर्जुन सोनी,जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल के समक्ष पंचनामा बना कर जब्त कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

इस विषय में जब थाना के सहायक उप-निरीक्षक कुमार महिलांगे सर से बात हुई उन्होंने ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि गौ तस्कर घोघर से होते हुए ओडिशा गाय बैल को ले जा रहे थे। गौ तस्कर ओर 33 गौवंश पशुओं को हम लाटापारा के पास पकड़ के रखें है,सूचना मिलते ही पुलिस टीम के द्वारा वही जा कर जाँच की गई इसमें 33 गौवंश पशुओं के जब्ती बनाई गई ओर 3 तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किए है।

बजरंग दल के विकास उपाध्याय,अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन सोनी,उपाध्यक्ष सचिन टांडिया नगर अध्यक्ष,आकाश प्रधान जिला संयोजक,कमलेश नायक सदस्य,हरिशंकर मिश्रा सदस्य,राजकुमार डोंगरे सह संयोजक ओर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल भी मौजूद रहे।