IMG-20251013-WA0049

पहले यूवती से किया दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर केरोसिन डालकर लगा दी आग आरोपी गिरफ्तार!

गजानंद कश्यप गरियाबंद 

पहले यूवती से किया दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर केरोसिन डालकर लगा दी आग आरोपी गिरफ्तार!         

गरियाबंद_जिले को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक व्यक्ति ने युति को केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया मामला छुरा थाना क्षेत्र का है प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी चैंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और किचन में रखे केरोसिन को पीड़िता पर डालकर आग लगा दी पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल छुरा ले जाया गया जहां उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया जिसके बाद उसे महासमुंद से रायपुर के डी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत से लड़ते हुए 6 दिन बाद प्राण त्याग दि घटना की जानकारी मिलने पर घटना की जानकारी मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्राकर एवं एसडीपी गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला संबंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी छुआ के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद कर पीड़िता का मृत्यु पूर्व कथन कराया गया तथा न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया.