IMG-20251013-WA0049

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अनुभवी समाज सेवक, क्षेत्र क्रमांक 11 के प्रबल दावेदार शोभा चंद्र पात्र ! देखिए पूरे रिपोर्ट कार्ड.....

गजानंद कश्यप गरियाबंद 

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अनुभवी समाज सेवक, क्षेत्र क्रमांक 11 के प्रबल दावेदार शोभा चंद्र पात्र ! देखिए पूरे रिपोर्ट कार्ड.....

देवभोग- त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का बिगुल बज चुका है, और इसके साथ ही प्रत्याशियों की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन देवभोग ब्लॉक के क्षेत्र क्रमांक 11 से एक नाम जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वह है समाज सेवक, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक शोभाचंद्र पात्र का। कोदोबेड़ा निवासी शोभा चंद्र पात्र ने अपनी साफ- सुथरी छवि और जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता के कारण क्षेत्र की जनता के बीच गहरी पहचान बनाई है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और अनुभव

समाज सेवक शोभाचंद्र पात्र का नाम राजनीति में नया नहीं है। वह पहले भी क्षेत्र क्रमांक 11 में अपनी पत्नी को चुनाव लडा कर जीत दिला चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के गांवों और नगरों में जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चाहे वह किसानों की समस्या हो, युवाओं के रोजगार का मुद्दा हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर समाज हो या संगठन के लिए  हर मोर्चे पर जनता का भरोसा जीता है।

जनता का विश्वास

क्षेत्र क्रमांक 11 क्षेत्र के लोगों का कहना है कि समाज सेवक शोभा चंद्र पात्र की सबसे बड़ी ताकत उनकी मिलनसार प्रवृत्ति और हर किसी की बात सुनने की क्षमता है। वह न सिर्फ समस्याओं को समझते हैं, बल्कि उन्हें हल करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, पेयजल सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे कार्यों ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मजबूत

देवभोग ब्लॉक के क्षेत्र क्रमांक 11 के मतदाताओं के अनुसार, समाज सेवक शोभा चंद्र पात्र का नाम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे उपयुक्त है। क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी कार्यशैली ने उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभारा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर शोभा चंद्र पात्र इस पद पर निर्वाचित होते हैं, तो वह क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे सकते है।

चुनावी अभियान और जनता का समर्थन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच समाज सेवक ,भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभा चंद्र पात्र का चुनावी अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और अपने वादों को दोहराना उनके अभियान का हिस्सा है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग का समर्थन उन्हें मिल रहा है।

जनता के बीच अपील

शोभा चंद्र पात्र समाज सेवक का कहना है, "मैं जनता के विश्वास और समर्थन से ही यहां तक पहुंचा हूं। मेरा मकसद हमेशा से जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास का रहा है। अगर मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा करने का मौका मिलता है, तो मैं अपने क्षेत्र को विकास के नए आयाम तक ले जाऊंगा।"

क्या कहते हैं श्रमजीव पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन नेताम ?

मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि शोभा चंद्र पात्र  की लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी सकारात्मक छवि उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है। अगर वह इस बार चुनाव जीतते हैं, तो क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब देखना यह है कि जनता अपने विश्वास को वोट के रूप में व्यक्त करती है या नहीं। लेकिन एक बात तो तय है, शोभा चंद्र पात्र ने अपनी मेहनत और कार्यशैली से पहले ही क्षेत्र के दिलों में अपनी जगह बना ली है।