आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर हुई चर्चा, प्रखंडवार कार्यक्रमों की जिला अध्यक्ष ने की समीक्षा
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक कान्देश्वर धाम कांदाडोंगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिलेभर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की प्रखंडवार समीक्षा भी की गई।
जिले में 38 स्थानों पर मनाया गया स्थापना दिवस
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर 4 सितंबर से 11 सितंबर के बीच गरियाबंद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं जिला मुख्यालय सहित कुल 38 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर और देवभोग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर ने स्थापना दिवस कार्यक्रमों की प्रखंडवार समीक्षा की। इसके बाद जिला मंत्री श्री विकास उपाध्याय ने प्रखंडवार प्राप्त जानकारी को संकलित कर जिला टोली के सदस्यों के समक्ष रखा।
आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया।
प्रांत द्वारा दिए गए निर्देशों एवं आगामी कार्ययोजना के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष सुभाष दौरा, जिला मंत्री श्री विकास उपाध्याय, जिला संयोजक मोहित साहू, जिला सहमंत्री सुरेश साहू, सह संयोजक लक्ष्य शर्मा, सह संयोजक आकाश प्रधान एवं धर्म प्रसार प्रमुख अमन शर्मा सहित जिला टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

