Top News

देवभोग-अमलीपदर के 250 गांवों में बिजली गुल, 132 KV लाइन में फाल्ट से विद्युत सेवा ठप रात 4 बजे से बंद है बिजली, लगातार बारिश के बीच विद्युत विभाग की टीम इंदागांव के जंगल में फाल्ट सुधारने में जुटी


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़

गरियाबंद_गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देवभोग-अमलीपदर तहसील क्षेत्र के करीब 250 गांवों में विद्युत सेवा ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि 132 KV विद्युत सप्लाई लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हुई है।

रात 4 बजे से बिजली बंद, गांवों में बढ़ी परेशानी

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 4 बजे से देवभोग-अमलीपदर क्षेत्र के बड़े हिस्से में बिजली बंद है। लगातार बारिश के बीच लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों और आम लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

इंदागांव के जंगल में फाल्ट सुधारने में जुटी टीम

विद्युत विभाग को 132 KV लाइन में फाल्ट की जानकारी मिलने के बाद विभागीय टीम इंदागांव के जंगल क्षेत्र में पहुंचकर फाल्ट तलाशने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है। बारिश के बीच जंगल क्षेत्र में काम होने के कारण टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल विभाग की टीम फाल्ट सुधारकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी है। बिजली कब तक बहाल होगी, इसे लेकर विभाग की ओर से फिलहाल स्पष्ट समय की जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous Post Next Post