Top News

ओडिशा की कोलियारी नदी से देवभोग तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं बोल बम समिति देवभोग के संयुक्त तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु ओडिशा की कोलियारी नदी से पवित्र जल लेकर देवभोग लौटेंगे और नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा को लेकर आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। गौरव सेल्स के सामने व्यवस्था स्थल बनाया गया है, जहां से श्रद्धालु एकत्र होकर वाहनों से कोलिहारी नदी, ओडिशा के लिए रवाना होंगे।

कोलिहारी नदी पहुंचने के बाद श्रद्धालु विधि-विधान से जल भरेंगे। इसके बाद वहां से पैदल कांवड़ यात्रा शुरू होगी। कांवड़िए हाथों में कांवड़ लेकर बोल बम के जयघोष के साथ देवभोग की ओर प्रस्थान करेंगे।

देवभोग पहुंचने के बाद श्रद्धालु नगर के प्राचीन शिव मंदिर में पवित्र जल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। बोल बम के जयघोष के साथ कोलिहारी नदी से देवभोग तक आस्था और भक्ति का यह सफर देखने को मिलेगा।

Previous Post Next Post