Top News

धनतेरस पर तेज रफ्तार का कहर: सिंधौरी के पास हिट एंड रन में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन फरार


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
 

गरियाबंद_ धनतेरस के दिन राजिम क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिंधौरी के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक नेशनल हाईवे से गुजर रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजिम पुलिस_

घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान और हादसे के विस्तृत कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।

धनतेरस पर मुख्य मार्गों में बढ़ी आवाजाही_

धनतेरस के चलते बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क हादसों का कारण बन सकती है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को उजागर किया है।

Previous Post Next Post