Top News

गिरसूल से देवभोग तक गूंजा भारत माता का जयघोष, सैकड़ों बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_वंदे मातरम्… भारत माता की जय! के जयघोष के साथ हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत देवभोग मंडल में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों,अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गिरसूल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा_

तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ गिरसूल ग्राम पंचायत से हुआ। हाथों में तिरंगा और बाइक पर सवार देशभक्तों का काफिला बाड़ीगांव, सीनापाली, कैंटपदर, बरकानी, घुमरगुड़ा, सरगीगुड़ा, गंगराजपुर और घोघर होते हुए देवभोग पहुंचा। पूरे मार्ग में तिरंगों से सजे बाइक सवारों का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह ग्रामीणों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

तिरंगे के साथ दिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश_

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। युवाओं से लेकर ग्रामीणों तक में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों तक हुए शामिल

रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील निधि, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, जनपद सदस्य शंकर नागेश, जनपद सदस्य नवनीत कश्यप सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान गिरसूल सरपंच जितेंद्र मांझी, बाड़ीगांव सरपंच नीलांबर नागेश, कैंटपदर सरपंच प्रतिनिधि गुनधर मांझी, सरगीगुड़ा सरपंच विश्वजीत ठाकुर, प्रमोद यादव, पदुलोचन मरकाम, अनिता उपाध्यक्ष, रुपदास मरकाम, भुवेंद्र मांझी, तोषण यादव, महेश चक्रधारी, रितिक यादव, लाले मांझी, किशोर चक्रधारी, लालसिंह चक्रधारी, सुरेखाबाई, डोमन मांझी, पुष्पेंद्र मांझी और दिनेश वैष्णव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण भी बने रैली का हिस्सा_

कार्यक्रम में जनपद पंचायत देवभोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम कोटवार, क्लस्टर दीदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

तिरंगे के सम्मान में एकजुट हुआ देवभोग_

गिरसूल से देवभोग तक निकली इस बाइक रैली ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल बना दिया। रैली के समापन पर सभी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post