गरियाबंद_डाक बंगला शनि देव मंदिर के पीछे एक कमरे में व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस की डायल 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला।
समय की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल व्यक्ति को वाहन से जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।


