Top News

पदभार ग्रहण में दिल्ली पहुंच कर देवेंद्र ठाकुर ने रूप कुमारी चौधरी को दिया बधाई , संगठन को लेकर राष्ट्रीय नेताओ से हुई चर्चा

AI जनरेट फोटो 
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के पदभार ग्रहण में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी सभापति देवेंद्र सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान ठाकुर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों महिला एवं किसानों के लिए सरकार के योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। 

रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। देशभर से भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।  इसी क्रम में सभापति देवेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र सिंह ठाकुर की राष्ट्रीय नेतृत्व से यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय नेताओं से भेंट दौरान बिंद्रानवागढ़  विधानसभा जीत , संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर संवाद हुआ। 

रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कमान मिलने को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उनकी संगठनात्मक सक्रियता के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से महिला मोर्चा को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। देवेंद्र सिंह ठाकुर ने मुलाकात के दौरान पुनः शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा नई ऊर्जा के साथ देशभर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Previous Post Next Post