Top News

गरियाबंद में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.....

छुरा के रांकादादर में आबकारी टीम की दबिश, 1400 रुपये की महुआ शराब जब्त; आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

आबकारी विभाग की कार्यवाही
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के गरियाबंद वृत्त की टीम ने छुरा क्षेत्र के ग्राम रांकादादर में कार्रवाई करते हुए 7 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में 56 वर्षीय व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को विभाग की टीम ने ग्राम रांकादादर, थाना छुरा, जिला गरियाबंद निवासी यशवंत दीवान (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय नारायण दीवान के विरुद्ध कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 1400 रुपये बताया गया है। मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

अवैध शराब के कारोबार पर विभाग की नजर_

जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन पर नियंत्रण रखने के लिए आबकारी विभाग द्वारा निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध मदिरा के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी विभाग का स्टाफ शामिल रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post