गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग ब्लॉक के मांडागांव से किसान मेला शुरू समर्थन मूल्य की राशि मिलने के बाद कृषि विभाग द्वारा देवभोग ब्लॉक के मांडागांव में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में 300 से अधिक किसानों की भागीदारी रही।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही जनपद अध्यक्ष पद्मलया निधि, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा, जगमोहन पटेल, शंकरलाल नागेश, शोभाचंद पात्र, असलम मेमन, देवभोग नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, जनपद सदस्य सुनीता दौरा, पूर्व जिपं सदस्य धनमति यादव, सुशील यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
कृषि उपसंचालक चंदन राय, वरिष्ठ कृषि अधिकारी ललित यादव, मत्स्य निरीक्षक लुकेश बंजारे, उद्यानिकी व पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तेजराज ठाकुर एवं यशवंत बघेल ने किया।
विभागों ने साझा की योजनाओं की जानकारी
कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।
- फसल बीमा योजना
- किसान क्रेडिट कार्ड
- किसान सम्मान निधि
- मत्स्य पालन विभाग द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण (₹1250 प्रोत्साहन राशि)
- उद्यानिकी एवं पशुपालन की अनुदान योजनाएं
लाभान्वित किसानों का सम्मान कर उनके अनुभव भी साझा कराए गए।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा ने उद्यानिकी विभाग द्वारा समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई।
पाम ऑयल वृक्षारोपण से दो किसान बने मिसाल
सरकार की पाम ऑयल योजना के तहत
- क्रिया के चंद्रशेखर नागेश ने 5 एकड़ में
- गिरसूल के चंदन अग्रवाल ने 2 एकड़ में
पाम ऑयल के पौधे लगाकर सब्सिडी का लाभ लिया और उन्नत खेती की दिशा में कदम बढ़ाया।
विधायक का बयान: “मेला नहीं, धरातल पर लाभ जरूरी”
विधायक ने कहा कि एग्रीटेक व्यवस्था के कारण कई किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित हो गए हैं। सरकार को ऐसे किसानों की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने किसान मेले को केवल आयोजन तक सीमित न रखकर योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचाने की मांग की और कहा कि वे एवं कांग्रेस पार्टी किसान हित में संघर्ष के लिए तैयार हैं।












