IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद में बदला माहौल: बंदूक से भरोसे तक, सीआरपीएफ का जनसेवा अभियान इंदागांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम, 600 से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद _जिले में नक्सल प्रभाव अब लगभग समाप्ति की ओर है। आमने-सामने की मुठभेड़ों में मोर्चा संभालने वाले (सीआरपीएफ) के जवान अब बीहड़ और पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर ग्रामीणों का दिल जीतने में जुटे हैं।

थाना इंदागांव में जनकल्याण शिविर का आयोजन

थाना इंदागांव क्षेत्र में सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। 211वीं बटालियन के द्वितीय कमांडेंट रंजन कुमार बहाली की मौजूदगी में शिविर संपन्न हुआ।

400 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर के दौरान 400 से ज्यादा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
मेडिकल टीम द्वारा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष जांच की गई।

जरूरी सामग्री का वितरण

सीआरपीएफ द्वारा ग्रामीणों को रोजमर्रा की उपयोगी सामग्री वितरित की गई, जिनमें शामिल हैं:

  • सिंटेक्स पानी टंकी
  • बच्चों को स्कूल ड्रेस, नोटबुक, पेंसिल, रबर, स्कूल बैग
  • पुरुषों को गमछा, लूंगी
  • महिलाओं को साड़ी एवं बर्तन
  • बुजुर्गों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री 

नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास की नई शुरुआत

    सीआरपीएफ के इस जनसेवा कार्यक्रम से बीहड़ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के मन में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है।लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से फोर्स सामाजिक समरसता और विश्वास बहाली की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।