IMG-20251013-WA0049

सातमारी पहाड़ी में माओवादियों का हथियार डम्प बरामद, ई-30 टीम की बड़ी कार्रवाई


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए भारी मात्रा में हथियारों को जिला पुलिस बल ने बरामद किया है। इस कार्रवाई को जिला पुलिस गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम ने अंजाम दिया।

खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन

जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में ऑटोमैटिक हथियार डम्प किए जाने की जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर 16 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय से ई-30 ऑप्स टीम को रवाना किया गया। सघन तलाशी अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र से हथियार बरामद किए गए।

बरामद किए गए हथियार

सर्च ऑपरेशन में पुलिस टीम ने –

02 नग एसएलआर

01 नग इंसास राइफल

01 नग 12 बोर बंदूक

03 नग एसएलआर मैग्जीन

01 नग इंसास मैग्जीन

28 नग जिंदा एसएलआर कारतूस

बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली मजबूती

जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। 26 जनवरी 2026 के पूर्व धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सक्रिय सूचीबद्ध माओवादियों को आत्मसमर्पण अथवा निष्क्रिय करने में सफलता मिली है।

इस हथियार डम्प की बरामदगी से क्षेत्र में संभावित नक्सल हिंसा की योजनाओं को विफल कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है।

वर्ष 2024 से 2026 तक पुलिस की प्रमुख उपलब्धियां

मुठभेड़ में मारे गए माओवादी – 31

आत्मसमर्पित नक्सली – 29

जप्त ग्रेडेड हथियार – 31

अन्य हथियार – 42

कुल हथियार – 73

जप्त नकद राशि – ₹62,50,000

इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 304

नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 22

आईईडी बम – 14

कॉर्डेक्स वायर – लगभग 114.49 मीटर

बीजीएल सेल – 57

जिला पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।