IMG-20251013-WA0049

आदिवासी छात्र की मौत से भड़के सैकड़ो ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर में किया चक्काजाम,आश्रम अधीक्षक एवं मंडल संयोजक पर तत्काल की गई कार्यवाही मुआवजा देने के आश्वासन पर 3 घंटे बाद चक्काजाम स्थगित

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद - आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के छात्र की समय पर इलाज नही मिलने के कारण पिछले दिनो दर्दनाक मौत हो गई इस घटना को लेकर आदिवासी समाज के लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और लापरवाह आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर एफआईआर दर्ज कर पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रूपये मुआवजा राशि की मांग को लेकर आदिवासी समाज द्वारा मैनपुर नेशनल हाइवे 130 सी पर आज गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिए हैं।

जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महनसिंह, फडिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, खेदु नेगी, टीकम कपिल ,गेन्दू यादव,नेहाल नेताम प्रियंका कपिल, सोहन नागेश, तनवीर ठाकुर, डोमार साहू, किशोर नेताम, अर्जुन नायक,गज्जू नेगी, भुवनेश्वर ध्रुव, विष्णु नेताम, सुखचंद यादव, मंशाराम ध्रुव ने बताया आश्रम अधीक्षक राकेश साहू को तत्काल बर्खास्त किया जाये और उन पर एफआईआर दर्ज किया जाये। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा राशि दिया जाये, मंडल संयोजक पर भी कार्यवाही किया जाये, चक्काजाम के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आश्रम अधीक्षक एवं मंडल संयोजक पर कार्यवाही के बाद आंदोलन समाप्त

चक्काजाम के दौरान आदिवासी समाज के द्वारा भारी नारेबाजी किया गया गरियाबंद सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल, एसडीओपी पुलिस ओम प्रकाश खजूर, तहसीलदार  रमेश मेहता थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रही अफसर के भारी समझाइए इसके बाद और आश्रम अधीक्षक राकेश साहू को तत्काल गरियाबंद अटैच करने एवं मंडल संयोजक दुर्गा प्रसाद यादव को तत्काल पद से हटाने के बाद तथा फिर से जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई  करने के आश्वासन के बाद लगभग 3 घंटे बाद चक्का जाम समाप्त किया गया,

चक्काजाम में सैकड़ो ग्रामीण फंसे रहे होते रहे परेशान

चक्का जाम के चलते नेशनल हाईवे 130 के मैनपुर देवभोग मार्ग में सैकड़ो यात्री वाहन एवं ग्रामीण परेशान होते रहे मिलो पैदल दूरी तय करना पड़ा चक्का जाम के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था साथ ही आंदोलनकारी ने चेतावनी दिया है कि 20 दिनों के अंदर अफसर के आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं करने पर फिर चक्का जाम करने बाध्य होंगे,