IMG-20251013-WA0049

देवभोग में बड़ी कार्रवाई — 200 क्विंटल अवैध धान पकड़ाया, तस्करों में हड़कंप

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_दिनांक 09 दिसंबर 2025 को देवभोग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 कट्टा यानी लगभग 200 क्विंटल अवैध धान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6 लाख 20 हजार है, जप्त किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दीगर राज्यों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। बार्डर चेक पोस्ट में तैनात पुलिस बल लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक CG 04-SH 9374 में ओडिशा की ओर से अवैध धान लाया जा रहा है, जिसे ग्राम उरमाल के आसपास बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था। सूचना की तस्दीक पर देवभोग थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और ट्रक को रोककर जांच की।

जांच में वाहन से 500 कट्टा अवैध धान बरामद हुआ। धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही माल जप्त कर विभाग को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने कहा है कि अवैध धान परिवहन व बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।