गजानंद कश्यप गरियाबंद
शिशु संरक्षण माह की हुए शुरुआत
देवभोग - मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में आज 21 जनवरी से 21 फरवरी तक चलने वाले शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में व्यवहार न्यायालय देवभोग की व्यवहार न्यायाधीश मैडम किरण पन्ना एवं अनुवभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी देवभोग की उपस्तिथि में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डा प्रकाश साहू ने कार्यक्रम की विधिवत जानकारी दी
उन्होंने कहा कि शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए हर छै माह में चलाया जाता है। जिसमें छै माह से 5 बर्ष की उम्र तक के सभी बच्चों को आयरन फोलिक सिरप तथा 9 माह से 5 बर्ष तक डोज अनुसार विटामिन ए की खुराक दी जाती है। इस कार्यक्रम में गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण व जांच भी की जाती है तथा वजन लेकर गंभीर कुपोषित बच्चों को भी चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केंद्र उपचार हेतु प्रेरित किया जाता है।
इस कार्यक्रम में आयुष्मान अरोग्य मंदिर के प्रभारी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन द्वारा बेहतर भूमिका अदा कर लक्ष्य की पूर्ति की जाती है।
कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के रूप में खंड चिकित्सा अधिकारी,महिला बाल विकास अधिकारी, सेक्टर डॉक्टर,
सेक्टर सुपरवाइजर,विकास विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीईटीओ,बीडीएम आदि अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण सत्र में जाकर निरीक्षण भी किया जाता है।










