गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस ने जिले के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पर्यटकों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
स्कूल-कॉलेज से पर्यटन स्थलों तक पहुंची पुलिस
15 अगस्त से 22 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस की टीम जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पहुंच रही है। यहां लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के जरूरी उपाय बताए जा रहे हैं।
QR कोड और सेल्फी बना जागरूकता का माध्यम
अभियान की खास बात यह है कि पुलिस द्वारा लोगों को QR कोड स्कैन करने और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य है कि सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और युवा भी इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ें।
अनजान लिंक से रहें सावधान
गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
पुलिस का संदेश—सतर्कता ही साइबर सुरक्षा
पुलिस के मुताबिक डिजिटल दौर में साइबर अपराधों से बचने का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता और सतर्कता है। ‘साइबर जागृति अभियान’ के जरिए पुलिस का प्रयास है कि विद्यार्थी, युवा, पर्यटक और आम नागरिक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं और साइबर ठगी के प्रति खुद भी जागरूक हों तथा दूसरों को भी जागरूक क


