गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गिरसूल – आदर्श नवयुवक दुर्गोत्सव समिति गिरसूल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम गिरसूल में 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक माँ दुर्गा जी की स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक–सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की विशेष कड़ी में 01 अक्टूबर 2025 की रात्रि को प्रसिद्ध उड़िया नाटक का मंचन हुआ। यह आयोजन ग्रामवासियों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशीष पाण्डेय जी (स्व.सं.से. परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ता) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सोदर राम कश्यप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार मांझी सरपंच ने की। उन्होंने कहा –
"इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे समाज में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी इन परंपराओं को आगे बढ़ाए और गांव की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए।"
मुख्य अतिथि आशीष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा –
"नवरात्र सिर्फ़ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मेरा गांव के साथ जन्म से ही गहरा लगाव है और यहां आकर मैं हमेशा आत्मीयता महसूस करता हूँ। हमें ऐसी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को नई दिशा देने का प्रयास करना चाहिए।"
संयोजक जोगेन्द्र सिंह कश्यप (अध्यक्ष, आदर्श नवयुवक दुर्गोत्सव समिति, गिरसूल) एवं श्री घनश्याम पुजारी (ग्राम पुजारी) का विशेष योगदान रहा।
विशेष रूप से मूर्ति कार खामबिलास ठाकुर को आदर्श नवयुवक दुर्गोत्सव समिति गिरसूल ने सागौन से बनी गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया। ग्रामवासियों ने बताया कि नवरात्र महोत्सव का यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी गाँव में उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मैना बाई मांझी,भुवेंद्र सिंह मांझी,बलदेव कश्यप,रेवा राम कश्यप,खामबिलास ठाकुर,त्रिलोक यादव,डुजेक कश्यप, वेदव्यास कश्यप,झसकेतन कश्यप,अरखित कश्यप,डब्लू कश्यप,प्रतिभा पाण्डेय (भाजपा कार्यकर्ता) और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।












