IMG-20251013-WA0049

पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर संचनालय के आदेश की कॉपी को जलाकर किया विरोध प्रदर्शन देखे पूरी खबर.......


गजानंद कश्यप गरियाबंद 

पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर....

गरियाबंद_छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के बैनर तले जिले के देवभोग ब्लॉक ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। शासकीयकरण पंचायत सचिव का मुख्य मांग है। पंचायत सचिव 18 मार्च से देवभोग सामुदायिक भवन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

वर्ष 2023-24 में हुये विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के रूप में घोषणा पत्र जारी किया था।घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करना शामिल था।1995 से कार्यरत  सचिवों का शासकीय करण होना था। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने के बाद आज छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय के संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के द्वारा एक आदेश जिला पंचायत सीइओ को जारी किया गया है जिसमें पंचायत सचिवों को 24 घंटे के अंदर हड़ताल खत्म कर  पंचायत के काम काज करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया आदेश जारी होने के बाद आज पंचायत सचिव संघ में आक्रोश का वातावरण देखा जा रहा है आदेश की कॉपी को जला कर सचिव संघ ने विरोध प्रदर्शन किया है।