पुलिस लाइन गरियाबंद से हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंभ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों सहित प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन गरियाबंद से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एकता दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभागियों ने समाज में भाईचारे, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
एकता और अखंडता का दिया संदेश_
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करना रहा। जिला पुलिस के इस आयोजन के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि आपसी सद्भाव, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही मजबूत एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित_
एकता दौड़ के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, दौड़ और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पुलिस गरियाबंद की इस पहल ने एकता, अनुशासन, भाईचारे और स्वस्थ जीवन के महत्व को रेखांकित किया।



