गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य संघ में रायपुर जिले के अमित सिंघल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य संघ के प्रादेशिक मुख्यालय, रायपुर द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली की रूल्स बुक में निर्धारित प्रावधानों के तहत अमित सिंघल को आगामी आदेश पर्यंत तक राज्य कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा जारी नियुक्ति आदेश पर राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा का नाम अंकित है। इस नियुक्ति के साथ अमित सिंघल को संगठन की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी मिली है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास करना है। संगठन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा, सहयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।
अमित सिंघल की नियुक्ति को संगठनात्मक जिम्मेदारी के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नई भूमिका में राज्य स्तर पर संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।


