आम लोगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने जारी किया कार्यक्रम, गरियाबंद से लेकर देवभोग और फिंगेश्वर तक बनाए गए केंद्र
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_आम जनमानस की सुविधा के लिए गरियाबंद जिले में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 और 23 सितंबर 2026 को शिविर लगाए जाएंगे।
परिवहन विभाग ने शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात प्रभारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर के दौरान आम लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इन थाना क्षेत्रों में लगेगा शिविर
थाना गरियाबंद:
22 और 23 सितंबर को बिग कम्प्यूटर परिवहन सुविधा केंद्र, खुशी कम्प्यूटर एंड परिवहन सेवा केंद्र, गरियाबंद में शिविर आयोजित होगा।
थाना मैनपुर:
सिन्हा कम्प्यूटर एंड ऑनलाइन सेंटर, मैनपुर में दोनों दिन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
थाना देवभोग:
जय दुर्गा परिवहन सुविधा केंद्र देवभोग सहित संबंधित परिवहन सुविधा केंद्रों पर लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाया जाएगा।
थाना छुरा:
साहू डिजिटल परिवहन सुविधा केंद्र, कोंडकेरा में 22 और 23 सितंबर को शिविर होगा।
थाना फिंगेश्वर:
न्यू प्रेस ई-सर्विस, राजिम में लर्निंग लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आम लोगों को मिलेगी सुविधा
परिवहन विभाग के इस शिविर का उद्देश्य लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को शिविर के दौरान आवश्यक विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार यह शिविर 22 और 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

