रावणभाठा मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग
गजानन्द कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_ वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गरियाबंद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रावणभाठा मैदान में एक दिवसीय धरना देने के बाद कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
धरने के बाद कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रावणभाठा मैदान में धरना देने के बाद कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की थी। कलेक्ट्रेट के सामने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की व्यवस्था की गई थी।
बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेसी, जमकर की नारेबाजी
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध तेज कर दिया। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी, उनके निर्णयों की समीक्षा और कथित चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। कांग्रेस ने आरोपों की जांच कर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और पार्टी के अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी धरना और विरोध मार्च में हिस्सा लिया। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।



