Top News

गरियाबंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 महिला आरक्षकों का स्थानांतरण


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 महिला आरक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार महिला आरक्षकों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों एवं पुलिस इकाइयों में नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची में देवभोग, अमलीपदर, छुरा, अजाक, फिंगेश्वर, पांडुका, राजिम, मैनपुर और सिटी कोतवाली गरियाबंद सहित अन्य स्थानों पर पदस्थापना की गई है। कुछ महिला आरक्षकों को रक्षित केंद्र गरियाबंद, कंट्रोल रूम, साइबर सेल और एसडीओपी कार्यालय से भी जोड़ा गया है।

आदेश में सभी संबंधित महिला आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post