गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बॉर्डर चेकपोस्टों में तैनात पुलिस बल द्वारा अवैध धान परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से निर्धारित केंद्रों में किए जाने के प्रावधान के तहत पुलिस हर गतिविधि पर सतत निगरानी रख रही है।
आज 30 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना देवभोग पुलिस ने उड़ीसा से लाए गए लावारिश हालत में पड़े 80 कट्टा, कुल 32 क्विंटल, कीमत 99,200 रुपये का अवैध धान जप्त किया।
इसी तरह पिछले 21 दिनों में थाना देवभोग और थाना अमलीपदर ने संयुक्त कार्रवाई कर कुल 23 प्रकरणों में 1,866 कट्टा यानी 746.4 क्विंटल अवैध धान बिक्री एवं परिवहन करते हुए पकड़ा है। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर समस्त धान को विधिवत जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
अवैध धान परिवहन और बिक्री के विरुद्ध पुलिस की यह विशेष कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।










