गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
मैनपुर_ मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बुरजाबहाल के आश्रित ग्राम बंदपारा में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम हीरंदी सौरी (25 वर्ष) बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार,सोमवार की सुबह करीब चार बजे हीरंदी सौरी अपने खेत के घर में थीं, तभी अचानक उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव में इससे पहले भी दो दिन पूर्व सर्पदंश की घटना हो चुकी है। उस समय सेशमल नागेश नामक युवक को सांप ने काटा था, हालांकि timely उपचार से उनकी जान बच गई थी।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मृत्यु सर्पदंश से हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-वेनम दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।










