IMG-20251013-WA0049

"स्काउट–गाइड्स को नई दिशा : देवभोग में प्राचार्य एवं रेडक्रॉस प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित"

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_हाल ही में जिला अधिकारी जगजीत सिंह धीर के मार्गदर्शन में विकासखंड देवभोग के प्राचार्य एवं स्काउट–गाइड्स प्रभारियों की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय लोहिंग हाईस्कूल में किया गया, जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं भारत माता की पूजा-अर्चना से हुआ।

जिला अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जिला सचिव रोनित लाल साहू, डी.ओ.आई.आशीष कुमार साहू, खंड–छुरा सचिव प्रेमलाल साहू, एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देव नारायण बच्छेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री रोनित साहू ने की।

OYMS ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी

जिला सचिव ने स्काउट-गाइड्स गतिविधियों के संचालन हेतु OYMS ऑनलाइन पंजीयन व UID आईडी निर्माण दल का गठन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्राचार्य अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड्स को पुनः सक्रिय करें, जिससे विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित हो।

पुरस्कार एवं सम्मान वितरण

कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।शिक्षा अधिकारी देव नारायण बच्छेल ने कहा कि स्काउट-गाइड्स की गतिविधियों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता एवं समाजसेवा की भावना प्रबल होती है।

जूनियर रेडक्रॉस के संचालन पर चर्चा

रेडक्रॉस की गतिविधियों पर मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रकाश साहू ने विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में 4 छात्राओं एवं 4 छात्रों की टीम गठित कर रेडक्रॉस यूनिफॉर्म संस्था से मंगाई जाएगी, जिससे गतिविधियां और प्रभावी बन सकें।

प्रमुख उपस्थितियां

बैठक में केशरी राम कश्यप,के.सी. बघेल,अय्यूब पात्र,आदित्य नारायण सप्तपथी,श्याममिश्र सोना,नरेंद्र कुमार साहू,जितेन्द्र कुमार खरे,रामकुमार दिवान,सुशील कुमार अवस्थी,दिलीप मिश्रा,संदीप कुमार अवस्थी,नीलकमल साहू,रूबी कारसिंगी,जुली क्रिस्टिन सहित अनेक प्रभारी उपस्थित रहे।