अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाना देवभोग पुलिस की लगातार शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही

गजानंद कश्यप गरियाबंद
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाना देवभोग पुलिस की लगातार शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में उड़िसा प्रांत का अवैध डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़े एवं परिवहन करते 02 शराब तस्कर देवभोग पुलिस के हत्थे चड़ा, 21 बल्क लीटर उड़िसा प्रांत का उड़िसा प्रांत का अवैध डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय निखिल राखेचा,उप पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार चंद्राकर,अनुविभागीय अधिकारी महोदय मैनपुर विकाश पाटले के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिला के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री एवं जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशानुसार थाना देवभोग पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त रूख अपनाते हुए मुखबिर सूचना पर दिनांक 09.05.2025 व 10.05.2025 को दो अलग अलग मामलें 1. अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 34(2) छ0ग0 आब० एक्ट के प्रकरण में घटना स्थल ग्राम लक्ष्मी चौक के पास ग्राम खम्हारगुड़ा से आरोपी बेनुराम यादव पिता दशरू यादव उम्र 59 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ०ग०) के द्वारा अवैध रूप से उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु पैदल परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब 30 नग प्रत्येक में 200 एमएल भरा हुआ कुल जुमला 6.00 बल्क लीटर किमती 750 रूपये को जप्त किया गया। इसी तरह दुसरे प्रकरण अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 34(2) छ0ग0 आब० एक्ट में घटना स्थल उधोराम कश्यप का खेत कच्ची रास्ता के मध्य ग्राम सागौनबाड़ी से खम्हारगुड़ा के पास आरोपी धर्मराज यादव पिता बेनुराम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग०) के अवैध रूप से उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छीपाकर रखे पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब 75 नग प्रत्येक में 200 एमएल भरा हुआ कुल जुमला 15 बल्क लीटर किमती 1875 रूपये जप्त किया गया। उक्त दोनो प्रकरणों में कुल जुमला 21 बल्क लीटर उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ को आरोपीगण से जप्त कर आरोपीगणों के द्वारा छ0ग० आबकारी एक्ट के तहत् अपराध घटित करना पाये जाने पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आबकारी एक्ट में दिये गये निहीत प्रावधानो के अनुसार कार्यवाही कर आरोपीगण बेनुराम यादव, धर्मराज यादव को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. बेनुराम यादव पिता दशरू यादव उम्र 59 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ०ग०)

2. धर्मराज यादव पिता बेनुराम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ०ग०)

Previous Post Next Post